1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सुल्तान जोहोर कप में फाइनल से पहले भारत और ब्रिटेन ने 3-3 से खेला ड्रा

सुल्तान जोहोर कप में फाइनल से पहले भारत और ब्रिटेन ने 3-3 से खेला ड्रा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2019 10:57 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 10:57 pm IST

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौवें सुल्तान जोहोर कप में ग्रेट ब्रिटेन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला है। मैच बेहद रोमांचक रहा और अंत के तीन मिनट में दो गोल होने के कारण मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

सुल्तान जोहोर कप में...- India TV Hindi
सुल्तान जोहोर कप में फाइनल से पहले भारत और ब्रिटेन ने 3-3 से खेला ड्रा Image Source : HOCKEY INDIA/FACEBOOK

जोहोर बाहरू (मलेशिया)| भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने नौवें सुल्तान जोहोर कप में ग्रेट ब्रिटेन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला है। मैच बेहद रोमांचक रहा और अंत के तीन मिनट में दो गोल होने के कारण मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

पहले क्वार्टर में भारत मैच की गति को अपने नियंत्रण में बनाए रखा था और वह लगातार अटैक करने की कोशिश कर रही थी। 11वें मिनट में उसे पेनाल्टी कॉर्नर भी मिला जिस पर गोल नहीं हो सका। भारत के तमाम प्रयासों के बाद भी पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन का किला भेदने में सफल नहीं हो पाई।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने धीरे-धीरे गति पकड़ी। इस हाफ में उसके पास दो मौके आए। गुरसाहबजीत सिंह का शॉट पोस्ट से दूर चला गया। उनके बाद संजय गोलकीपर के साथ वन टू वन मौका गंवा बैठे। संजय ने इसके कुछ देर बाद पेनाल्टी कॉर्नर पर भी गोल करने का मौका खो दिया।

भारत ने मौके गंवाए लेकिन ग्रेट ब्रिटेन ने ऐसा नहीं किया। 27वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर लोन वॉल ने ग्रेट ब्रिटेन को 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने तुरंत बराबरी की कोशिश की लेकिन शिलानंद लाकरा का प्रयास विफल रहा।

ग्रेट ब्रिटेन ने तीसर क्वार्टर में एक बार फिर बढ़त ले ली। 32वें मिनट में एंड्रयू मैक्कोनेल के गोल के दम पर ग्रेट ब्रिटेन 2-0 से आगे हो गया। तीसरा क्वार्टर खत्म होने में तीन मिनट का समय बाकी था। मनदीप मोर ने दाएं छोर से गेंद को लिया और लाकरा को पास दिया। यहां लाकरा नहीं चूके और भारत के हिस्से एक गोल आ गया।

भारत ने 51वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया और उसके लिए यह बराबरी का गोला मोर ने किया। शरत नंद तिवारी ने 57वें मिनट में भारत को मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल भारत को आगे कर दिया लेकिन 59वें मिनट में मैथ्यू रेनशॉ ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर ग्रेट ब्रिटेन को बराबरी पर ला दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल