1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अदिति अशोक ने गेनब्रिज एलपीजीए में कट हासिल किया

अदिति अशोक ने गेनब्रिज एलपीजीए में कट हासिल किया

 Edited By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Feb 27, 2021 04:28 pm IST

भारतीय गोल्फर ने दूसरे होल में डबल बोगी की थी लेकिन वह पांचवें, 10वें और 16वें होल में बर्डी करने में सफल रही। 

Aditi Ashok, LPGA, sports- India TV Hindi
Golf  Image Source : GETTY

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 2021 में पहले टूर्नामेंट में खेलते हुए गेनब्रिज एलपीजीए गोल्फ चैंपियनशिप में कट हासिल किया। पहले दौर में 74 का स्कोर बनाने वाली अदिति ने दूसरे दौर में डबल बोगी की लेकिन इसके बाद इससे उबरते हुए तीन बर्डी के साथ एक अंडर 71 का स्कोर बनाने में सफल रही। 

भारतीय गोल्फर ने दूसरे होल में डबल बोगी की थी लेकिन वह पांचवें, 10वें और 16वें होल में बर्डी करने में सफल रही। 

वह संयुक्त 57वें स्थान पर चल रही है। अपने घरेलू कोर्स पर खेल रही अमेरिका की लीडिया को ने लेक नोना गोल्फ एवं कंट्री क्लब में 36 होल के बाद कुल 10 अंडर के स्कोर के से बढ़त बरकरार रखी है। 

अमेरिका की ही नेली कोर्डा दूसरे दौर में 68 के स्कोर से कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल