1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना के चलते अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित

कोरोना के चलते अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2020 11:45 pm IST,  Updated : Jun 30, 2020 11:45 pm IST

अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) ने 2021 अफ्रीका कप आफ नेशंस को जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की।

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते अफ्रीकन नेशंस कप जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

याओंडे| अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) ने 2021 अफ्रीका कप आफ नेशंस को जनवरी 2022 तक के लिए स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की। वहीं, महिला वर्ग के टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है।

सीएएफ ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, हितधारकों के साथ परामर्श करने और मौजूदा परिस्थितियों (कोविड-19 महामारी) को ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट को जनवरी 2022 तक के लिए टाला गया है। अंतिम टूर्नामेंट और क्वालीफायर के शेष मैचों की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

परिसंघ ने कहा, "चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के कारण 2020 महिला अफ्रीका कप आफ नेशंस को रद्द कर दिया गया है। सीएएफ की महिला चैंपियंस लीग की शुरुआत 2021 में होगी और इसके प्रारूप तथा अन्य की जानकारी बाद में दी जाएगी।" बयान में कहा गया है कि अफ्रीकन नेशंस चैंपियनशिप अब जनवरी 2021 में होगी, जोकि अप्रैल में होनी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल