1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. जानसन नियुक्त हुए यू-19 फुटबाल टीम के कोच

जानसन नियुक्त हुए यू-19 फुटबाल टीम के कोच

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 12:20 pm IST,  Updated : May 13, 2015 12:20 pm IST

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने ब्रिटेन के ली एलन जानसन को अंडर-19 टीम का नया कोच नियुक्त किया है। भारतीय टीम से जुड़ने से पहले ली रवांडा के तकनीकी निदेशक और अंडर-17

जानसन नियुक्त हुए यू-19...- India TV Hindi
जानसन नियुक्त हुए यू-19 फुटबाल टीम के कोच

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने ब्रिटेन के ली एलन जानसन को अंडर-19 टीम का नया कोच नियुक्त किया है। भारतीय टीम से जुड़ने से पहले ली रवांडा के तकनीकी निदेशक और अंडर-17 टीम के कोच पद पर नियुक्त थे।

अपने कोचिंग करियर में ली ने इंग्लिश प्रीमियर क्लब चेल्सी के अकादमी और क्रिस्टिल एफसी के साथ भी कार्य किया।

ली मौजूदा भारतीय सीनियर टीम के कोच स्टेफेन कांस्टेनटाइन के साथ भी पूर्व में रवांडा में काम कर चुके हैं।

कांस्टेनटाइन ने ली की नियुक्ति पर कहा, "हमने पूर्व में एक साथ रवांडा में काम किया है और एक-दूसरे को तीन साल से अधिक समय से जानते हैं।"

ली ने भी अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं बेहद खुश हूं और एआईएफएफ को मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं कांस्टेनटाइन के साथ काम करने और इस देश में फुटबाल के विकास के लिए कार्य करने को लेकर उत्साहित हूं।"

जानसन ने भारत में फुटबाल के विकास संबंधी प्रयासों के बारे में कहा, "मैं खुद आई-लीग मैचों और यूथ खेलों में जाऊंगा और भविष्य के खिलाड़ियों की पहचान करने की कोशिश करूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल