1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एएफसी के फीफा परिषद सदस्य के चुनाव की दौड़ में एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल

एएफसी के फीफा परिषद सदस्य के चुनाव की दौड़ में एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 01, 2019 05:51 pm IST,  Updated : Mar 01, 2019 05:51 pm IST

एएफसी ने बयान में कहा कि चुनाव 2019 से 2023 तक के कार्यकाल के लिये होंगे जो मलेशिया के कुआलालम्पुर में 29वीं एएफसी कांग्रेस के दौरान कराये जायेंगे।

एएफसी के फीफा परिषद सदस्य के चुनाव की दौड़ में एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल - India TV Hindi
एएफसी के फीफा परिषद सदस्य के चुनाव की दौड़ में एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल  Image Source : AIFF MEDIA

नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की ओर से छह फीफा परिषद सदस्यों में से एक पर काबिज होने के लिये छह अप्रैल को होने वाले क्षेत्रीय संस्था के चुनाव में लड़ेंगे। 

एएफसी ने बयान में कहा कि चुनाव 2019 से 2023 तक के कार्यकाल के लिये होंगे जो मलेशिया के कुआलालम्पुर में 29वीं एएफसी कांग्रेस के दौरान कराये जायेंगे। सदस्य संघों के लिये नामांकन भरने के लिये अंतिम तारीख छह दिसंबर 2018 थी। 

फीफा परिषद सदस्य के उम्मीदवार : 

साऔद ए अजीज एम ए अल-मोहानादी (कतर), खालिद अवद ए एलथेबिटी (सऊदी अरब), मारियानो वी अरानेता जूनियर (फिलीपींस), चुंग मोंग ग्यू (कोरिया गणराज्य), डु झाओकाई (चीन पी आर), प्रफुल्ल पटेल (भारत), मेहदी ताज (ईरान), कोझो ताशिमा (जापान)। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल