1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए एआईएफएफ ने क्लबों को भेजा निमंत्रण

फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए एआईएफएफ ने क्लबों को भेजा निमंत्रण

 Reported By: IANS
 Published : Dec 26, 2019 10:41 am IST,  Updated : Dec 26, 2019 10:41 am IST

एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने क्लबों को फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए पत्र लिखा।

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGE

नई दिल्ली| अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को इंडियन सुपर लीग, आई-लीग और दूसरी डिवीजन के क्लबों को पहली फुटसाल क्लब चैम्पियनशिप के लिए आमंत्रण भेजा। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने क्लबों को इस संबंध में पत्र लिखा।

महासचिव ने लिखा, "फुटसाल विश्व भर में काफी तेजी से आगे बढ़ने वाला खेल है और इसकी लोकप्रियता सभी एएफसी सदस्यों में भी बढ़ रही है। इस टूर्नामेंट को जीतने वाले विजेता को एएफसी फुटसाल क्लब चैम्पियनशिप में भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है।"

उन्होंने कहा, "हम जुलाई/अगस्त-2020 में टूर्नामेंट को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं। खिलाड़ी आपके क्लब के सीनियर वर्ग, रिजर्व और अंडर-18 वर्ग के भी हो सकते हैं।"

यह फैसला एआईएफएफ की कार्यकारी समिति की 10 दिसंबर को आयोजित की गई बैठक के बाद लिया गया है जिसमें एआईएफएफ कैलेंडर में फुटसाल क्लब चैम्पियनशिप को शामिल करने का फैसला किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल