1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सैम कैरी पर लगा 20,000 डॉलर का जुर्माना, सामने आई ये वजह

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सैम कैरी पर लगा 20,000 डॉलर का जुर्माना, सामने आई ये वजह

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2021 07:55 am IST,  Updated : Jan 01, 2021 07:55 am IST

सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी पर 20,000 डॉलर का निलंबित जुर्माना लगाया है।

Sam Querrey- India TV Hindi
Sam Querrey Image Source : GETTY

वाशिंगटन| पुरुषों की शीर्ष टेनिस संस्था-एटीपी ने अक्टूबर में सेंट पीटर्सबर्ग ओपन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी पर 20,000 डॉलर का निलंबित जुर्माना लगाया है। 33 साल के क्वेरी टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले 11 अक्टूबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वह और उनके परिवार को एटीपी प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेशन में रख गया था, लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद क्वेरी निजी विमान से रूस से चले गए थे।

ये भी पढ़े  - Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट मैच में उमेश की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं शार्दुल ठाकुर

एटीपी ने एक बयान में कहा, "मामले की जांच के बाद पाया गया है कि क्वेरी का व्यवहार खेल भावना के खिलाफ था। हालांकि क्वेरी अगर अगले छह महीने में कोरोना महामारी से जुझे स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं करते हैं तो उन पर से यह जुर्माना वापस ले लिया जाएगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल