1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमित पंघाल, संजीत ने फ्रेंच मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते

अमित पंघाल, संजीत ने फ्रेंच मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीते

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 01:35 pm IST

विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) और संजीत (91 किलो) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया।

Amit Panghal, Sanjeet strike gold at Alexis Vastine tournament in France- India TV Hindi
Amit Panghal, Sanjeet strike gold at Alexis Vastine tournament in France Image Source : PTI

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (52 किलो) और संजीत (91 किलो) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया जब वे फ्रांस के नांतेस में हो रहे अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट में शीर्ष रहे। 

एशियाई खेल चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता अमित ने अमेरिका के रेने अब्राहम को शुक्रवार की रात हुए मुकाबले में 3-0 से हराया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : स्मिथ ने बेन स्टोक्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक करार दिया

इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने फ्रांस के सोहेब बूफिया को मात दी। एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार ने 75 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता जब उनके प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के जोसेफ जेरोम हिक्स चोट के कारण फाइनल नहीं खेल सके। 

एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट (57 किलो) को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो सैमुअल के से 2-1 से हार गए। 

ये भी पढ़ें - हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

भारत ने टूर्नामेंट में तीन कांस्य पदक पहले ही जीत लिये हैं। चार बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63 किलो), सुमित सांगवान (81 किलो) और सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) सेमीफाइनल में हार गए थे।

मार्च में जोर्डन में हुए ओलंपिक क्वालीफायर के बाद भारतीय मुक्केबाजों के लिये यह पहला टूर्नामेंट है। भारत के नौ मुक्केबाज तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं जिनमें पांच पुरूष और चार महिला हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल