1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. करनी सिंह शूटिंग रेज में एक एथलीट कोरोना से संक्रमित, साई ने दी जानकारी

करनी सिंह शूटिंग रेज में एक एथलीट कोरोना से संक्रमित, साई ने दी जानकारी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2020 11:22 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:22 am IST

दो महीने का प्रशिक्षण शिविर 15 अक्टूबर से शुरू हुआ और 14 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में 32 निशानेबाज (18 पुरुष, 14 महिलाएं), 8 कोच, 3 विदेशी कोच और दो सहायक कर्मचारी शामिल हैं।  

An athlete infected with corona in Karni Singh shooting rage, Sai informed- India TV Hindi
An athlete infected with corona in Karni Singh shooting rage, Sai informed Image Source : SAI

नई दिल्ली। दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में एक एथलीट कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने ये जानकारी दी है और कहा है कि इससे प्रशिक्षण शिविर में कोई बाधा नहीं पैदा होगी।

दो महीने का प्रशिक्षण शिविर 15 अक्टूबर से शुरू हुआ और 14 दिसंबर तक चलेगा। शिविर में 32 निशानेबाज (18 पुरुष, 14 महिलाएं), 8 कोच, 3 विदेशी कोच और दो सहायक कर्मचारी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - प्रीमियर लीग : बेल के कमाल से जीता टोटेनहैम, आर्सनल से हारा मैनचेस्टर यूनाईटेड

साई ने एक बयान में कहा, 10 मीटर रेंज में डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में एक एथलीट कोरोनोवायरस से संक्रमित पाया गया है। इस बार में एथलीट के कोच को सूचित कर दिया गया है।

हालांकि, एथलीट की पहचान उजागर नहीं की गई है। साई ने ये भी कहा है कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल