1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नडाल के बाद अब एंडी मरे ने भी ब्रिसबेन टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

नडाल के बाद अब एंडी मरे ने भी ब्रिसबेन टूर्नामेंट से नाम वापस लिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2018 05:37 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 05:37 pm IST

मरे ने रविवार को कहा था कि वह पूरी तरह फिट है और ब्रिस्बेन में खेलने को लेकर आश्वस्त है, लेकिन 30 साल के मर्रे ने आज टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने अभी ये नहीं बताया कि साल के पहले ग्रैंड स्लैम में वह खेलेंगे या नहीं।

एंडी मरे- India TV Hindi
एंडी मरे

ब्रिसबेन: दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने सत्र के शुरूआती टूर्नामेंट ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय से आज अपना नाम वापस ले लिया है जिससे उनके ऑस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों पर झटका लगेगा। 

विम्बलडन 2017 के क्वार्टरफाइनल में सैम क्यूरे से पांच सेट तक चले मुकाबले को गंवाने के बाद से स्कॉटलैंड का यह खिलाड़ी कूल्हे में चोट के कारण टेनिस कोर्ट से दूर रहा है। 

मरे ने रविवार को कहा था कि वह पूरी तरह फिट है और ब्रिस्बेन में खेलने को लेकर आश्वस्त है, लेकिन 30 साल के मर्रे ने आज टूर्नामेंट से नाम वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने अभी ये नहीं बताया कि साल के पहले ग्रैंड स्लैम में वह खेलेंगे या नहीं। 

मर्रे से पहले टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय स्पेन के राफेल नडाल भी पिछले सप्ताह इससे नाम वापस ले चुके है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल