1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एंडी मरे ने जीता ‘वर्चुअल मैड्रिड ओपन’ का खिताब

एंडी मरे ने जीता ‘वर्चुअल मैड्रिड ओपन’ का खिताब

 Edited By: Bhasha
 Published : May 01, 2020 03:28 pm IST,  Updated : May 01, 2020 03:52 pm IST

इससे पहले महिलाओं के फाइनल में नीदरलैंड की किकी बर्टन्स ने फ्रांस की फियोना फेरो को मात दी। बर्टन्स ने पिछले सत्र में डब्ल्यूटीए मैड्रिड ओपन खिताब जीता था।

Andy Murray tennis News in Hindi- India TV Hindi
Andy Murray  Image Source : GETTY

ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने गुरूवार को ‘वर्चुअल मैड्रिड ओपन’ खिताब अपने नाम किया। उन्हें सेमीफाइनल में वॉकओवर मिला क्योंकि उनके विरोधी डिएगो श्वार्ट्जमैन नेटवर्क में परेशानी के कारण अर्जेंटीना से ‘लॉग आउट’ हो गये। दो बार के मैड्रिड ओपन चैम्पियन मर्रे ने इस वर्चुअल टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में बेल्जियम के डेविड गॉफिन को हराया। 

आयोजकों ने ट्वीट किया, ‘‘ तकनीकी समस्याओं के कारण श्वार्ट्जमैन का कनेक्शन कट गया जिससे उन्हें सेमीफाइनल मैच में पिछड़ना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों की सहमति के बाद एंडी मरे इस ऑनलाइन प्रो फाइनल में आगे बढ़े। ’’ 

महिलाओं के फाइनल में नीदरलैंड की किकी बर्टन्स ने फ्रांस की फियोना फेरो को मात दी। बर्टन्स ने पिछले सत्र में डब्ल्यूटीए मैड्रिड ओपन खिताब जीता था। 

इस जीत से मरे और बर्टन्स को 150,000 यूरो (164,000 डॉलर) की इनामी राशि मिली जिसमें से ज्यादातर राशि टेनिस रैंकिंग में निचले स्थान वाले साथी खिलाड़ियों के पास जायेगी क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के चलते टेनिस प्रतियोगिताओं के बंद होने से वे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 

कोविड-19 के कारण टेनिस सत्र के 13 जुलाई तक शुरू होने की उम्मीद नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल