1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अंकिता रैना विम्बलडन क्वालीफायर से बाहर

अंकिता रैना विम्बलडन क्वालीफायर से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2021 12:31 pm IST,  Updated : Jun 23, 2021 12:31 pm IST

पहले सेट में अपनी सर्विस बरकरार रखने में नाकाम रही रैना ने दूसरे सेट में दमदार वापसी की लेकिन टाइब्रेकर में टिक नहीं सकी।   

Ankita Raina out of Wimbledon qualifiers- India TV Hindi
Ankita Raina out of Wimbledon qualifiers Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विम्बलडन महिला एकल के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश नहीं कर सकी और क्वालीफायर के पहले ही दौर में हार गई। भारत की 28 वर्षीय रैना को अमेरिका की वारवरा लेपचेंको ने 6-3, 7-6 से हराया। 

पहले सेट में अपनी सर्विस बरकरार रखने में नाकाम रही रैना ने दूसरे सेट में दमदार वापसी की लेकिन टाइब्रेकर में टिक नहीं सकी। 

विश्व रैंकिंग में 182वें स्थान पर काबिज अंकिता को मैच में सिर्फ एक ब्रेक प्वाइंट मिला जो वह भुना नहीं सकी। 

पुरूष क्वालीफायर में भारत के रामकुमार रामनाथन दूसरे दौर में पहुंच गए लेकिन प्रजनेश गुणेश्वरन हारकर बाहर हो गए ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल