1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंची अंकिता रैना

फ्रेंच ओपन के क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंची अंकिता रैना

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2020 12:54 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 12:54 pm IST

अंकिता ने जोवाना को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। यह मैच दो घंटे 47 मिनट तक चला। क्वालीफायर के दूसरे दौर में रैना का सामना जापान की कुरुमी नारा से होगा।

Ankita Raina reaches second round of French Open qualifier- India TV Hindi
Ankita Raina reaches second round of French Open qualifier Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। भारत की अंकिता रैना ने फ्रेंच ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है। पहले दौर में अंकिता ने जोवाना जोविक को मात दी। अंकिता ने जोवाना को 6-4, 4-6, 6-4 से हराया। यह मैच दो घंटे 47 मिनट तक चला। क्वालीफायर के दूसरे दौर में रैना का सामना जापान की कुरुमी नारा से होगा।

भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता ने अभी तक फ्रेंच ओपन क्वालीफायर के दूसरो दौर से आगे कदम नहीं रखा है। ग्रैंस स्लैम के मुख्य दौर में पहुंचने के लिए उन्हें दो और जीत की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - RR vs CSK : मात्र 1 छक्के से टूटते-टूटते बचा ये रिकॉर्ड, मैच में कुल लगे 33 छक्के

इससे पहले प्रजनेश गुणस्वेरन ने तुर्की के सेम इलकेल को मात दे पुरुष एकल वर्ग के क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बना ली है। प्रजनेश ने यह मैच 6-3, 6-1 से अपने नाम किया। बुधवार को उनका सामना आस्ट्रेलिया के एलेक्सैंड्रा वुकिच से होगा।

सुमित नागाल और रामकुमार रामनाथन हालांकि क्वालीफाइंग के पहले दौर के मैच में ही हार कर बाहर हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल