1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने फिलिप आईलैंड ट्रॉफी के पहले दौर में दर्ज की जीत

टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने फिलिप आईलैंड ट्रॉफी के पहले दौर में दर्ज की जीत

 Reported By: IANS
 Published : Feb 14, 2021 05:25 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 05:25 pm IST

अंकिता रैना ने डब्ल्यूटीए टूर प्रतियोगिता के एकल मुख्य ड्रा में एलिसबेट्टा कोकिएरेटो को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर रविवार को पहली जीत दर्ज की। 

टेनिस खिलाड़ी अंकिता...- India TV Hindi
टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने फिलिप आईलैंड ट्रॉफी के पहले दौर में दर्ज की जीत Image Source : GETTY

मेलबर्न। भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने डब्ल्यूटीए टूर प्रतियोगिता के एकल मुख्य ड्रा में एलिसबेट्टा कोकिएरेटो को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराकर रविवार को पहली जीत दर्ज की। अंकिता ने 235,238 डॉलर पुरस्कार राशि वाले फिलिप आईलैंड ट्रॉफी के इस मैच के पहले सेट मे पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 5-7 6-1 6-2 से जीत दर्ज की।

दो घंटे 11 मिनट तक चले इस मुकाबले में जीत से उन्हें रैंकिंग में फायदा होगा। वह 181वीं स्थान से करियर के सर्वश्रेष्ठ 156वें रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी। अंकिता ने डब्ल्यूटीए टूर पर यारा वैली क्लासिक और थाईलैंड ओपन में भाग लिया था लेकिन वह दोनों टूर्नामेंटों के पहले दौर में हार गयी थी।

IND vs ENG : पंत ने हवा में उड़ते हुए पकड़ा शानदार कैच तो सिराज ने पहली गेंद पर किया ये ख़ास कारनामा, देखें Video

इस 28 साल की खिलाड़ी ने जीत के बाद कहा कि यहां परिस्थितियां काफी मुश्किल थी लेकिन उन्होंने इससे निपटने का तरीका ढूंढ लिया था। उन्होंने कहा, ‘‘ यहां काफी तेज हवा चल रही थी। मैंने अच्छी शुरूआत की थी लेकिन वह पहले सेट में लय में थी। मैं दूसरे और तीसरे सेट में अच्छा खेली।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल