1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कप्तान लियोनेल मेसी की अगुआई में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेटीना

कप्तान लियोनेल मेसी की अगुआई में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेटीना

 Edited By: IANS
 Published : Jul 04, 2021 05:00 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 05:00 pm IST

अर्जेटीना की जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने भी एक गोल किया। अर्जेटीना के लिए रोड्रिगो पॉल, लाउतारो मार्टिनेज और मेसी ने गोल किए।

Argentina, semi-finals, Copa America, Lionel Messi, Sports, Football - India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY

अर्जेटीना की टीम इक्वाडोर पर 3-0 की जीत के साथ कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अर्जेटीना की जीत में कप्तान लियोनेल मेसी ने भी एक गोल किया। अर्जेटीना के लिए रोड्रिगो पॉल, लाउतारो मार्टिनेज और मेसी ने गोल किए।

पॉल ने 40वें मिनट में गोल किया जबकि लाउतारो ने 84वें मिनट में गोल किया। मेसी ने 93वें मिनट में किया। मेसी का यह गोल एक फ्रीकिक पर हुआ, जो दर्शनीय था।

यह भी पढ़ें- उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार हैं स्टीव स्मिथ

इस साल की प्रतियोगिता में फ्री-किक के जरिए मेसी का यह दूसरा गोल था, जिसमें पहला गोल चिली के खिलाफ अपने ओपनर मैच में आया था।

इस जीत ने अर्जेंटीना को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया, जहां उसे कोलंबिया से भिड़ना है। अन्य सेमीफाइनल में ब्राजील और पेरू भिड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- मिताली राज की रन बनाने भूख अभी भी नहीं हुई है कम, खुद कही ये बात

यह मेसी का करियर फ्री-किक का 58वां गोल था, जो उन्हें अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना के 62 के स्कोर के करीब लाता है। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में अब तक 56 फ्री-किक गोल किए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल