1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इगा स्वितेक को हराकर मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची एश्लेग बार्टी

इगा स्वितेक को हराकर मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची एश्लेग बार्टी

 Edited By: IANS
 Published : May 04, 2021 05:42 pm IST,  Updated : May 04, 2021 05:42 pm IST

क्वार्टर फाइनल में अब बार्टी का सामना नौवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से होगा। क्वितोवा करियर में छठी बार मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

Tennis, Roland Garros, Petra Kvitova, John Isner, Grigor Dimitrov, Belinda Bencic, Ashleigh Barty- India TV Hindi
Ashleigh Barty Image Source : GETTY

वर्ल्ड नंबर-1 ऑस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी ने पोलैंड की इगा स्वितेक को 7-5, 6-4 से हराकर यहां जारी मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बार्टी 2019 में फ्रेंच ओपन जबकि स्वितेक 2020 में फ्रेंच ओपन खिताब जीत चुकी है। क्ले कोर्ट पर बार्टी पिछले 19 मैचों से जबकि स्वितेक 18 मैचों से एक भी मुकाबला नहीं हारी है।

क्वार्टर फाइनल में अब बार्टी का सामना नौवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा से होगा। क्वितोवा करियर में छठी बार मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है।

तीन बार की चैंपियन क्वितोवा ने वेरोनिका कुदेरमेटोवा को 6-3, 4-6 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। आठवीं सीड बेलिंडा बेंकिक भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल मुकाबलों में ब्रिटेन के नंबर वन डेनियल इवांस ने दो घंटे और 46 मिनट तक चले मुकाबले में जेरेमी चार्डी को 7-6(6), 6-7(7), 6-2 से जबकि अमेरिका के जॉन इस्नर ने सर्बिया के मियोमीर केकमानोविक को 6-4, 7-6(6) से शिकस्त दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल