1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन 2020 में अपने खिताब का बचाव करने कोर्ट में नहीं उतरेगी एश्ले बार्टी

फ्रेंच ओपन 2020 में अपने खिताब का बचाव करने कोर्ट में नहीं उतरेगी एश्ले बार्टी

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 08, 2020 11:39 am IST,  Updated : Sep 08, 2020 11:39 am IST

एश्ले बार्टी कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिये नहीं उतरेंगी।

Ashleigh Barty won French Open 2019- India TV Hindi
Ashleigh Barty won French Open 2019 Image Source : GETTY IMAGES

ब्रिस्बेन| विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा संबंधी परेशानियों के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपने खिताब का बचाव करने के लिये नहीं उतरेंगी। बार्टी ने इससे पहले न्यूयार्क में चल रहे यूएस ओपन से भी हटने का फैसला किया था।

उन्होंने अब रोम में 14 सितंबर से शुरू होने वाले एक टूर्नामेंट और फिर 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लेने का फैसला किया है। पिछले साल रोलां गैरां में खिताब जीतने वाली बार्टी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘पिछले साल का फ्रेंच ओपन मेरे करियर का सबसे खास टूर्नामेंट था इसलिए मैंने यह फैसला हल्के से नहीं लिया। मैं खिलाड़ियों और फ्रांसीसी महासंघ को सफल टूर्नामेंट के लिये शुभकामना देती हूं।’’

ये भी पढ़े : US Open 2020 : थीम और मेदवेदेव ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने कहा है कि वह टूर्नामेंट में दर्शकों को आने की अनुमति देंगे जबकि फ्रांस में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बार्टी ने इसके बाद ही टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल