1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बड़ा उलटफेर कर डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्विनी-सिक्की

बड़ा उलटफेर कर डेनमार्क ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्विनी-सिक्की

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2018 08:05 pm IST,  Updated : Oct 18, 2018 08:05 pm IST

बड़ा उलटफेर करते हुए अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

ashwini ponnappa- India TV Hindi
बड़ा उलटफेर करते हुए अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। Image Source : GETTY IMAGES

ओडेंसे। बड़ा उलटफेर करते हुए अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने यहां जारी डेनमार्क ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला युगल वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-27 अश्विनी-सिक्की की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की चान शिन और ही ली सो की जोड़ी को मात दी। 

प्री-क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चान और ली की वर्ल्ड नम्बर-7 जोड़ी को एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में 18-21, 22-20, 21-18 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। 

क्वार्टर फाइनल में अश्विनी और सिक्की का सामना शुक्रवार को जापान की वर्ल्ड नम्बर-1 युकी फुकुशीमा और हिरोटा सयाका की जोड़ी से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल