1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games 2018: टेबल टेनिस के मिश्रित युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अमलराज-मधुरिका

Asian Games 2018: टेबल टेनिस के मिश्रित युगल के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अमलराज-मधुरिका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 29, 2018 11:11 am IST,  Updated : Aug 29, 2018 11:16 am IST

भारतीय जोड़ी ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया की डोनी आजी और लिलिस इंद्रियानी की जोड़ी को मात दी।

Madhurika Patkar- India TV Hindi
Madhurika Patkar

भारत टेबल टेनिस खिलाड़ी अमलराज एंथोनी और मधुरिका पाटकर की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को मिश्रित युगल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय जोड़ी ने अंतिम-32 दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया की डोनी आजी और लिलिस इंद्रियानी की जोड़ी को मात दी। 

अमलराज और मधुरिका ने इंडोनेशिया की जोड़ी को 31 मिनटों तक चले इस मुकाबले में 3-1 (11-4, 11-13, 11-8, 11-9) से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले 11वें दिन कयाक-4 की 500 मीटर पुरुष स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत को अंतिम सूची में नौवां स्थान हासिल हुआ और इस कारण भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 

सेल्वाराज एल्बर्ट, अरामबम चिन सिंह, लाइतोनजाम सिंह और बारोई पुरोहित की भारतीय टीम ने हीट-1 में पांचवां स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा के हीट-1 में भारतीय टीम ने एक मिनट और 37.549 सेकेंड का समय लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल