1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्विनी-रेड्डी

एशियाई खेल (बैडमिंटन) : महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंची अश्विनी-रेड्डी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 24, 2018 07:19 pm IST,  Updated : Aug 24, 2018 07:19 pm IST

18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन अच्छी शुरूआत करते हुए बैडमिंटन में महिला युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अश्विनी पोनप्पा - India TV Hindi
अश्विनी पोनप्पा  Image Source : PTI

जकार्ता। अश्विनी पोनप्पा और एन.सिक्की रेड्डी की भारतीय महिला जोड़ी ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को छठे दिन अच्छी शुरूआत करते हुए बैडमिंटन में महिला युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अश्विनी और रेड्डी की जोड़ी ने अंतिम-16 दौर में मे क्वान चोव और मेंग यिन ली की मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 16-21, 21-19 से मात दी। 

भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में चोव और ली की जोड़ी के खिलाफ पहला सेट 19 मिनट में 21-17 से हराया। हालांकि भारतीय खिलाड़ी को दूसरे में 23 मिनट में 16-21 से मात खानी पड़ी। लेकिन अश्विनी-रेड्डी की जोड़ी ने 26 मिनट में तीसरा सेट 21-19 से जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल