1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कबड्डी): दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय पुरुष टीम

एशियाई खेल (कबड्डी): दक्षिण कोरिया से हारी भारतीय पुरुष टीम

 Reported By: IANS
 Published : Aug 20, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 04:14 pm IST

 ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार है। 

भारतीय पुरुष कबड्डी...- India TV Hindi
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम

जकार्ता: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम को सोमवार को 18वें एशियाई खेलों में दक्षिण कोरिया के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 23-24 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप-ए में शामिल भारतीय टीम को मिली यह पहली हार है। इससे पहले, श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्तर पर ही खेले गए मैचों में भारतीय पुरुष टीम ने जीत हासिल की थी लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने उसके विजय रथ पर लगाम लगाई है। 

दक्षिण कोरिया ने इस मैच में शुरुआत से ही भारतीय टीम पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। दोनों टीमों के रेडर और डिफेंडर बराबरी का दमखम दिखा रहे थे। 

भारतीय खिलाड़ियों के खेल से भलिभांति परिचित दक्षिण कोरिया जांग कुन ली के अनुभव का फायदा दक्षिण कोरिया को हुआ और अंत में उसने एक अंक से जीत हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल