1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेलः भारत आते ही हवाई अड्डे पर विनेश ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

एशियाई खेलः भारत आते ही हवाई अड्डे पर विनेश ने की सगाई, जानिए कौन हैं उनके हमसफर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 26, 2018 10:43 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 10:47 pm IST

स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने के बाद बीती रात सोमवीर राठी से सगाई कर ली।

विनेश फोगाट- India TV Hindi
विनेश फोगाट Image Source : TWITTER

भिवानी। स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर स्वदेश लौटने के बाद बीती रात सोमवीर राठी से सगाई कर ली। विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। 

इंडोनेशिया से स्वदेश लौटने के बाद विनेश फोगाट ने शनिवार रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। रात करीब 10 बजे तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। 

हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई। शनिवार को ही विनेश का जन्मदिन भी था और उन्होंने इस मौके पर हवाई अड्डे पर ही केक काटा। चरखी दादरी के बलाली की 24 साल की विनेश और सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। इस दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। आपको बता दें कि विनेश के होने वाले पती सोमबीर जींद के पहलवान हैं। 

विनेश फोगाट
Image Source : INSTAGRAMविनेश फोगाट

विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे। विनेश के ताऊ महाबीर फोगाट ने इस मौके पर कहा, ‘‘बच्चे समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किया।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल