1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (तीरंदाजी): महिला कंपाउंड टीम के सेमीफाइनल में भारत

एशियाई खेल (तीरंदाजी): महिला कंपाउंड टीम के सेमीफाइनल में भारत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 01:02 pm IST

सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे की टीम से रविवार को ही होगा। 

मधुमिता कुमारी- India TV Hindi
मधुमिता कुमारी

जकार्ता: भारतीय महिला निशानेबाजों ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की टीम ने क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की टीम को 229-224 से हराया। 

पहले सेट में भारती टीम को 56-57 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद खेल में वापसी कर भारतीय महिला तीरंदाजों ने दूसरा सेट 58-56 से जीत लिया।

इंडोनेशिया की टीम ने एक बार फिर तीसरे सेट में 57-56 से जीत हासिल की, लेकिन भारतीय टीम ने चौथे सेट को 59-54 से जीतने के साथ क्वार्टर फाइनल में अपनी जीत पक्की की। 

सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना चीनी ताइपे की टीम से रविवार को ही होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल