1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (स्क्वॉश): फाइनल में हांगकांग से हारी भारतीय महिला टीम, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

एशियाई खेल (स्क्वॉश): फाइनल में हांगकांग से हारी भारतीय महिला टीम, सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2018 03:35 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 03:35 pm IST

जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम को फाइनल में हांगकांग ने लगातार दो मैच में शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

जोशना चिनप्पा...- India TV Hindi
जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल

जकार्ता: भारतीय महिला स्क्वॉश टीम को 18वें एशियाई खेलों के 14वें दिन टीम स्पर्धा में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हांगकांग ने शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारत को 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल में हांगकांग की विंग अयू, हो चान, जी हो और का ली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। 

जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम को फाइनल में हांगकांग ने लगातार दो मैच में शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 2-1 से शिकस्त दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल