1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (मुक्केबाजी): प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे मनोज कुमार

एशियाई खेल (मुक्केबाजी): प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे मनोज कुमार

 Reported By: IANS
 Published : Aug 26, 2018 03:09 pm IST,  Updated : Aug 26, 2018 03:09 pm IST

ष्ट्रमंडल खेलों में इस साल इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज को तीनों राउंड में किर्गिस्तान के मुक्केबाज की तेजी के आगे कमजोर देखा गया। 

मनोज कुमार- India TV Hindi
मनोज कुमार

जकार्ता: भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार को 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन पुरुषों की 69 किलोग्राम (वेल्टर वेट) स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। मनोज को किर्गिस्तान के अब्दुर्खमन अब्दुर्खमानोव ने 5-0 से हराया। राष्ट्रमंडल खेलों में इस साल इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज को तीनों राउंड में किर्गिस्तान के मुक्केबाज की तेजी के आगे कमजोर देखा गया। 

मनोज ने हालांकि, तीनों राउंड में अब्दुर्खमन को बराबरी की टक्कर दी। अपने लेफ्ट जैब और हुक का इस्तेमाल कर पहले राउंड में उन्होंने 10-9 से बढ़त ली। 

बाकी दो राउंड अब्दुर्खमन के नाम रहे। किर्गिस्तान के मुक्केबाज ने मनोज का खेल समझकर मनोज के वार से बचने के लिए कवर-अप और ब्लॉकिंग का इस्तेमाल करते हुए अपने जैब और अपर कट से उन्हें 10-9, 10-9 से हराकर जीत हासिल की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल