1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल: ईरान ने कबड्डी में रोका भारत का स्वर्णिम सफर, सेमीफाइनल में रौंदा

एशियाई खेल: ईरान ने कबड्डी में रोका भारत का स्वर्णिम सफर, सेमीफाइनल में रौंदा

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2018 05:54 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 05:54 pm IST

विश्व कबड्डी का सरताज भारत एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत को 18वें संस्करण में जारी नहीं रख सका।

भारतीय कबड्डी टीम- India TV Hindi
भारतीय कबड्डी टीम

जकार्ता। विश्व कबड्डी का सरताज भारत एशियाई खेलों में अपनी बादशाहत को 18वें संस्करण में जारी नहीं रख सका। आठवें स्वर्ण पदक की दौड़ में यहां आई भारत की पुरुष टीम को सेमीफाइनल में उसके सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान ने एकतरफा मुकाबले में 27-18 से हराकर कांस्य पदक तक ही रोक दिया। 

एशियाई खेलों में अब तक अजेय रहा भारत पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा करने से चूक गया। भारत ने इन खेलों में कबड्डी में पहली बार 1990 में कदम रखा था और तब से वह लगातार सोने का तमगा लेकर आ रहा था लेकिन इस बार उसके इस विजयी क्रम को ईरान ने रोक दिया। 

पहले हाफ में भारत ने सकारात्मक शुरुआत की और 6-1 से बढ़त बना ली। इसके बाद ईरान ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए दमदार सुपर टैकल किए। इसका नतीता रहा कि पहला हाफ 9-9 की बराबरी पर समाप्त हुआ। 

भारत ने दूसरे हाफ में 14-11 से शुरुआती बढ़त बना ली लेकिन एक बार फिर ईरान के डिफेंस ने दुनिया के सबसे बेहतरीन अटैक की तोड़ते हुए मैच को 26-14 से अपने नाम किया। फाइनल में ईरान का मुकाबला दक्षिण कोरिया से होगा। कोरिया ने एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को मात दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल