1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बॉक्सर विजेंदर ने ममता बनर्जी से लगाई गुहार, 'स्वप्ना की पुरस्कार राशि बढ़ा दो दीदी'

बॉक्सर विजेंदर ने ममता बनर्जी से लगाई गुहार, 'स्वप्ना की पुरस्कार राशि बढ़ा दो दीदी'

 Reported By: IANS
 Published : Sep 03, 2018 09:58 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 09:59 pm IST

स्वप्ना एशियाई खेलों में हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है।

विजेंद्र सिंह-स्वप्ना बर्मन- India TV Hindi
विजेंद्र सिंह-स्वप्ना बर्मन Image Source : GETTY

नई दिल्ली। भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जकार्ता में हुए 18वें एशियाई खेलों में हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन के लिए घोषित 10 लाख की इनामी राशि को बढ़ाने की मांग की है। स्वप्ना एशियाई खेलों में हेप्टाथलान में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी है। 

विजेंदर ने ट्वीट किया, "प्रिय ममता दीदी, आपसे विनती है कि स्वप्ना बर्मन को दी जाने वाली इनामी राशी को बढ़ाया जाए।" इस राशी के अलावा पश्चिम बंगाल की सरकार ने स्वप्ना को नौकरी देने का भी वादा किया है। 

जलपाईगुड़ी की रहने वाली स्वप्ना ने 6026 अंकों का बेस्ट स्कोर अर्जित करते हुए सात स्पर्धाओं वाले खेल हेप्टाथलान में स्वर्ण जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल