1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई खेल (कुश्ती): दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम में जीता ब्रॉन्ज मेडल

एशियाई खेल (कुश्ती): दिव्या काकरान ने 68 किलोग्राम में जीता ब्रॉन्ज मेडल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2018 06:34 pm IST,  Updated : Aug 21, 2018 06:34 pm IST

दिव्या ने कांस्य पदक के मैच में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से मात देकर तकनीकी दक्षता के आधार पर मात देते हुए अपने पहले ही एशियाई खेलों में पदक जीता। 

दिव्या काकरान- India TV Hindi
दिव्या काकरान

जकार्ता: भारत की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने 18वें एशियाई खेलों के तीसरे दिन मंगलवार को 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्री स्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है।

दिव्या ने कांस्य पदक के मैच में चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग को 10-0 से मात देकर तकनीकी दक्षता के आधार पर मात देते हुए अपने पहले ही एशियाई खेलों में पदक जीता। दिव्या को मंगोलिया की पहलवान तुमेनटसेटसेग शारखु ने क्वार्टर फाइनल में 11-1 से मात दी थी। 

क्वार्टर फाइनल में हार के बाद दिव्या का स्वर्ण जीतने का सपना टूट गया था लेकिन उन्हें कांस्य पदक का मैच खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने बाजी मारी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल