1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एशियाई हॉकी फेडरेशन ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर जताया शोक

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर जताया शोक

 Edited By: Bhasha
 Published : May 25, 2020 04:47 pm IST,  Updated : May 25, 2020 04:47 pm IST

आपको बता दें कि पिछले दो सप्ताह से कई तरह के बीमारियों से वे जूझ रहे थे। बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। 

Asian Hockey Federation, FIH, India, Balbir singh- India TV Hindi
Balbir singh Sr. Image Source : GETTY

एशियाई हाकी महासंघ (एएचएफ) ने सोमवार को महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदकधारी को उनके समर्पण और खेल में उनके योगदान के लिये हमेशा याद रखा जायेगा। 

बलबीर सीनियर का सोमवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एएचएफ के मुख्य कार्यकारी तैयब इकराम ने बयान में कहा, ‘‘हमें पद्म श्री बलबीर सिंह दोसांज के निधन की खबर मिली, बहुत दुख हुआ। भारत में और वैश्विक हॉकी एरिना में बलबीर सिंह को निश्चित रूप से उनके समर्पण और फील्ड हॉकी में उनके योगदान के लिये याद रखा जायेगा। ’’ 

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘बलबीर सिंह सीनियर पीछे एक विरासत छोड़ गये हैं जिसे हमेशा ही याद रखा जायेगा और यह उभरती प्रतिभाओं के लिये प्रकाश पुंज का काम करेगी। एशियाई हाकी परिवार मेरे साथ उनके निधन पर गहरी संवेदनायें व्यक्त करता है। हमने इतने महान हॉकी खिलाड़ी को खो दिया। ’’ 

आपको बता दें कि पिछले दो सप्ताह से कई तरह के बीमारियों से वे जूझ रहे थे। बलबीर के परिवार में बेटी सुशबीर और तीन बेटे कंवलबीर, करणबीर और गुरबीर हैं। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक अभिजीत सिंह ने प्रेस ट्रस्ट को बताया,‘‘उनका सुबह 6:30 पर निधन हुआ।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल