1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलम्पिक 2016: तीरंदाजी में संघर्ष कर हारे अतानु दास

रियो ओलम्पिक 2016: तीरंदाजी में संघर्ष कर हारे अतानु दास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 12, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Aug 12, 2016 07:14 pm IST

रियो डी जनेरियो: भारत के तीरंदाज अतानु दास रियो ओलम्पिक के सातवें दिन शुक्रवार को हुई पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन दौर में कोरिया के स्यंग्यून से हार कर बाहर हो गए हैं।

atanu das- India TV Hindi
atanu das

रियो डी जनेरियो: भारत के तीरंदाज अतानु दास रियो ओलम्पिक के सातवें दिन शुक्रवार को हुई पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन दौर में कोरिया के स्यंग्यून से हार कर बाहर हो गए हैं। कोरियाई खिलाड़ी ने दास को रोमांचक मुकाबले में 6-4 से मात दी।

कोरिया के खिलाड़ी ने पहली सीरीज में भारतीय खिलाड़ी को 30-28 से मात दी। दूसरी सीरीज में दास ने बेहतरीन वापसी को और तीनों शॉट पर पूर्ण अंक हासिल करते हुए ली को 30-28 से हराया। तीसरी सीरीज में भी अतानु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दोनों तीरंदाज 27-27 से बराबरी पर रहे। चौथी सीरीज में दास कड़े मुकाबले में 27-28 से हार गए और ली से 3-5 से पिछड़ गए।

अगले दौर में प्रवेश करने के लिए अतानु को आखिरी सीरीज में जीत हासिल करना जरूरी थी, लेकिन पांचवीं सीरीज भी 28-28 से बराबरी पर छूटी और अतानू 4-6 से मैच गंवा बैठे।

अतानु की हार के साथ ही रियो ओलम्पिक में भारतीय तीरंदाजी दल का अभियान भी समाप्त हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल