1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के चलते एथलीटों को लगा बड़ा झटका, डायमंड लीग हुई रद्द

कोरोना महामारी के चलते एथलीटों को लगा बड़ा झटका, डायमंड लीग हुई रद्द

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2020 06:17 pm IST,  Updated : May 12, 2020 06:17 pm IST

ब्रिटिश एथलेटिक्स ने जुलाई के शुरू में होने वाली लंदन डायमंड लीग प्रतियोगिता को कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। 

Athlletics- India TV Hindi
Athlletics Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| ब्रिटिश एथलेटिक्स ने मंगलवार को पुष्टि की कि जुलाई के शुरू में होने वाली लंदन डायमंड लीग प्रतियोगिता को कोरोना वायरस के कारण रद्द कर दिया गया है। यह प्रतियोगिता चार और पांच जुलाई को लंदन स्टेडियम में आयोजित की जानी थी।

इसी स्टेडियम में 2012 ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ था। ब्रिटिश एथलेटिक्स के प्रमुख योहाना कोटेस ने कहा, ‘‘हम बेहद निराशा के साथ यह पुष्टि कर रहे हैं वैश्विक एथलेटिक्स कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। लेकिन कोई भी फैसला करने से पहले हमें पूरे एथलेटिक्स परिवार की सुरक्षा को सबसे आगे रखना होगा। ’’

ये भी पढ़ें : अर्जुन अवॉर्ड के लिए फुटबॉलर संदेश झिंगन और बाला देवी के नाम की सिफारिश

डायमंड लीग का सत्र 17 अप्रैल को दोहा में शुरू होना था लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण उस पर बुरा प्रभाव पड़ा है तथा उसकी पहली छह प्रतियोगिताओं को निलंबित कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल