1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीके-मोहन बागान ने भारतीय डिफेंडर झिंगन से किया करार

एटीके-मोहन बागान ने भारतीय डिफेंडर झिंगन से किया करार

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 26, 2020 04:54 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 04:54 pm IST

केरला ब्लास्टर्स का यह पूर्व खिलाड़ी यूरोप में विशेषकर पुर्तगाल में खेलना चाहता था लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने उनकी योजनाओं को बदलने पर मजबूर कर दिया। 

ATK-Mohun, Footbal, sports - India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER: @INDIANFOOTBALL

इंडियन सुपर लीग की गत चैम्पियन एटीके-मोहन बागान ने शनिवार को भारतीय डिफेंडर संदेश झिंगन से करार करने की घोषणा की। क्लब ने हालांकि अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कर चुके 27 साल के फुटबॉलर से हुए करार की राशि का खुलासा नहीं किया। 

झिंगन ने क्लब द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं एटीके-मोहन बागान से जुड़कर खुश हूं। मैंने कोच और क्लब के मालिकों के साथ बात की और मैं खुश हूं कि उन्हें लगा कि मैं इस परिवार का हिस्सा हो सकता हूं। ’’ 

केरला ब्लास्टर्स का यह पूर्व खिलाड़ी यूरोप में विशेषकर पुर्तगाल में खेलना चाहता था लेकिन कोरोना वायरस महामारी ने उनकी योजनाओं को बदलने पर मजबूर कर दिया। 

अब वह क्लब से जुड़ गये और एएफसी कप 2021 में हिस्सा लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल