1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आर्सेनल में रहने को राजी हैं आउबामेयांग : मिकेल आर्टेटा

आर्सेनल में रहने को राजी हैं आउबामेयांग : मिकेल आर्टेटा

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2020 04:30 pm IST,  Updated : Jul 19, 2020 04:30 pm IST

आर्सेनल के साथ उनका करार 2021 में खत्म हो रहा है। आउबामेयांग ने शनिवार को एफए कप में दो गोल करते हुए क्लब को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ जीत दिलाई थी और आर्टेटा का कहना है कि क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Aubameyang, Mikel Arteta, Arsenal, Premier League, EPL, Auba, Aubameyang transfer, transfer windoe- India TV Hindi
Aubameyang and Mikel Arteta Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के फुटबाल क्लब आर्सेनल के मैनेजर मिकेल आर्टेटा को लगता है कि टीम के कप्तान पिएरे एमरिक आउबामेयांग इस बात को मानते हैं कि क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और वह क्लब के साथ निकट भविष्य में करार को विस्तार दे सकते हैं। आउबामेयांग को लेकर हालिया दौर में कई क्लबों से बात करने की चर्चा थी जिसमें स्पेन का दिग्गज क्लब बार्सिलोना भी शामिल था।

आर्सेनल के साथ उनका करार 2021 में खत्म हो रहा है। आउबामेयांग ने शनिवार को एफए कप में दो गोल करते हुए क्लब को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ जीत दिलाई थी और आर्टेटा का कहना है कि क्लब सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ईएसपीएन ने आर्टेटा के हवाले से लिखा है, "मैं जिस तरह से उन्हें देखता हूं, जिस तरह से उनसे बात करता हूं, वह क्लब में रुकने को लेकर काफी सुनिश्चित लगते हैं। अगर वह वो सफलता देख सकते हैं और वो दिशा देख सकते हैं जिसमें हम जा रहे हैं, मुझे लगता है कि वह वह क्लब में रुकने को लेकर और सकारात्मक होंगे। वह क्लब में रुकने को लेकर और सकारात्मक होंगे।"

मैनचेस्टर को हराकर आर्सेनल 21वीं बार एफए कप के फाइनल में पहुंची है। उसने 13 बार यह खिताब जीता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल