1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics के लिए घोषित हुई ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम

Tokyo Olympics के लिए घोषित हुई ऑस्ट्रेलिया की पुरुष फुटबॉल टीम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 29, 2021 10:09 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 10:09 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम ने जनवरी 2020 में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में उज्बेकिस्तान को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

Australia men's football team announced for Tokyo Olympics- India TV Hindi
Australia men's football team announced for Tokyo Olympics Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया ओलंपिक समिति (एओसी) ने मंगलवार को टोक्यो ओलंपिक के लिए पुरुष फुटबॉल टीम घोषित की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 1988 सोल ओलंपिक का हिस्सा रहे ग्राहम आर्नोल्ड टीम के कोच होंगे। इस टीम में 18 ऐसे खिलाड़ी हैं जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया की फुटबॉल टीम ने जनवरी 2020 में क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में उज्बेकिस्तान को हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।

ऑस्ट्रेलिया टीम को मिस्र, स्पेन और अर्जेटीना के साथ खेलना है और वह अपने अभियान की शुरूआत अर्जेटीना के खिलाफ करेगा।

अक्टूबर के अंत से पहले घरेलू क्रिकेट सीजन का शुरू होना मुश्किल

इस घोषणा से ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक टीम में एथलीटों की संख्या 300 हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल