1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलिया ने हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए टीम घोषित की

आस्ट्रेलिया ने हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए टीम घोषित की

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2015 02:20 pm IST,  Updated : May 19, 2015 02:20 pm IST

पर्थ: मौजूदा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने अगले महीने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टूर्नामेंट में विश्व

आस्ट्रेलिया ने हॉकी...- India TV Hindi
आस्ट्रेलिया ने हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए टीम घोषित की

पर्थ: मौजूदा विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया ने अगले महीने बेल्जियम के एंटवर्प शहर में होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। इस टूर्नामेंट में विश्व की 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन में स्थान पाने वाली टीमें अगले साल ब्राजील के रियो में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

आस्ट्रेलिया की 18 सदस्यीय टीम में 14 वे खिलाड़ी हैं जो पिछले साल विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

दिग्गज जेमी ड्वायर को भी हॉकी वर्ल्ड लीग के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इसी साल मलेशिया में आयोजित सुल्तान अजलान शाह कप में हिस्सा लेते हुए आस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक मैच खेलने का कीर्तिमान अपने नाम किया। इससे पूर्व जे स्टेकी के नाम सबसे अधिक 321 मैच खेलने का रिकार्ड था। जेमी ने सुल्तान अजलान शाह कप में आठ गोल किए।

कीरन गोव्र्स और मैथ्यू स्वान भी चोट के बाद वापसी करने में कामयाब हुए हैं।

टीम : डेनियल बेल, किल ब्राउन, एंड्रयू चार्टर, क्रिस किरिएलो, टिन डेविन, जेमी ड्वायर, मैट गोड्स, ब्लेक गोवर्स, कीरन गोवर्स, फर्गस क्वांग, मार्क नोवेल्स, टेलर लोवेल, इडी ओकेंडेन, सिमन ओकार्ड, मैथ्यू स्वान, जेक वेटन, ट्रिस्टान व्हाइट, एरन जालेवस्की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल