1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया ने वापस लिया अपना नाम

कोविड-19 सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया ने वापस लिया अपना नाम

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 17, 2021 02:19 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 02:19 pm IST

जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा। इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है।

Hockey, Hockey India, Sports, cricket - India TV Hindi
HOCKEY AUSTRALIA Image Source : TWITTER/HOCKEY AUSTRALIA

ऑस्ट्रेलिया ने कोविड-19 से जुड़े सरकारी यात्रा प्रतिबंधों के कारण शुक्रवार को एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के कई टूर्नामेंटों से हटने की घोषणा की है जिसमें इस साल के आखिर में भारत में होने वाला जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप भी शामिल है। 

जूनियर पुरुष विश्व कप इस साल नवंबर-दिसंबर में खेला जाएगा। इसके मैच स्थल की अभी पुष्टि नहीं की गयी है। हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली उनकी टीम और उनका ट्रांस तस्मान प्रतिद्वंद्वी न्यूजीलैंड अगले महीने से शुरू होने वाले प्रो लीग के तीसरे सत्र में भी भाग नहीं लेंगे। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग में क्या बदलेगी रॉजस्थान रॉयल्स की तकदीर? जानें टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें

हॉकी ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ''ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों देशों में कोविड संबंधित सरकारी यात्रा प्रतिबंध और अनिश्चितता को देखते हुए एफआईएच प्रो लीग (अक्टूबर 2021 में शुरू होने वाली) के तीसरे सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।''

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कोविड-19 पृथकवास से जुड़े कड़े नियम हैं जिससे उनके लिये अन्य टीमों की मेजबानी करना बेहद मुश्किल बन गया है। हॉकी आस्ट्रेलिया के सीईओ माइकल जॉनस्टन ने कहा, ‘‘जोखिम का आकलन करने और और आस्ट्रेलियाई सरकार की स्वास्थ्य सलाह के आधार पर हॉकी आस्ट्रेलिया इस समय हॉकी से संबंधित विदेशी यात्राओं पर विचार नहीं कर रहा है। ’’ 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : सीजन-14 के दूसरे भाग के लिए RCB से जुड़े तीन नए खिलाड़ी, जानें कैसा है पूरा स्क्वाड

भारत में होने वाले टूर्नामेंट और प्रो लीग के अलावा आस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप, बेल्जियम में इंडोर विश्व कप और 2022 में अमेरिका में होने वाले मास्टर्स इंडोर विश्व कप में भी भाग नहीं लेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल