1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: वावरिंका को हराकर 5 साल बाद फाइनल में पहुंचे फेडरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: वावरिंका को हराकर 5 साल बाद फाइनल में पहुंचे फेडरर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 26, 2017 07:04 pm IST,  Updated : Jan 26, 2017 07:04 pm IST

दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। स्विटजरलैंड के इस खिलाड़ी ने बेहद ही रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन स्टान वावरिंका को मात दी।

Stan Wawrinka and Roger Federer | Getty Images- India TV Hindi
Stan Wawrinka and Roger Federer | Getty Images

मेलबर्न: दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। स्विटजरलैंड के इस खिलाड़ी ने बेहद ही रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में हमवतन स्टान वावरिंका को मात दी। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फेडरर ने वावरिंका को 7-5, 6-3,1-6, 4-6, 6-3 से मात देते हुए 5 साल बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले वह 2010 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे जहां उन्होंने वर्तमान नंबर वन प्लेयर एंडी मरे को हराकर खिताब जीता था। फेडरर ने पहला गेम टाई ब्रेकर में जीता, लेकिन दूसरे सेट को जीतने में उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं आई। लेकिन, ऑस्ट्रेलियन ओपन के पूर्व विजेता वावरिंका ने शानदार वापसी करते हुए फेडरर को तीसरे सेट में 6-1 से एकतरफा मात दी और फिर चौथा सेट 6-4 से जीत कर मुकाबला पांचवें सेट में ले गए।

पांचवें और आखिरी सेट में दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाया। फेडरर 2-1 से आगे थे लेकिन वावरिंका ने एक गेम जीत स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया लेकिन इसके बाद वह फेडरर के बेहतरीन खेल और अनुभव के सामने टिक नहीं पाए और फेडरर ने सेट 6-3 से अपने नाम करते हुए फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना स्पेन के राफेल नडाल और बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल