1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल का बड़ा बयान, बोले- स्पेन में युवा टेनिस खिलाड़ियों की कमी

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल का बड़ा बयान, बोले- स्पेन में युवा टेनिस खिलाड़ियों की कमी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 20, 2019 08:47 am IST,  Updated : Jan 20, 2019 08:47 am IST

नडाल ने कहा, "25 साल पहले जब कोई स्पेनिश खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचता था, तो यह बड़ी खबर होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है क्योंकि हमने कई बार यह सफलता हासिल की है।"

17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल का बड़ा बयान, बोले- स्पेन में युवा टेनिस खिलाड़ियों की कमी- India TV Hindi
17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल का बड़ा बयान, बोले- स्पेन में युवा टेनिस खिलाड़ियों की कमी Image Source : GETTY

मेलबर्न। स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता राफेल नडाल ने उनके देश में युवा टेनिस खिलाड़ियों की कमी पर दुख व्यक्त किया। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में नडाल (2) ने शुक्रवार को यहां आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनयोर (27) को तीसरे दौर में मात दी। 

नडाल ने ग्रैंड स्लैम में अपनी 250वीं जीत के बाद कहा, "यह सच है कि तीसरे दौर में पहुंचने वाले खिलाड़ियों में सबसे अधिक संख्या हमारे देश के खिलाड़ियों की है लेकिन यह भी सच है कि हममें से कोई भी खिलाड़ी युवा नहीं है।"

नडाल ने कहा, "25 साल पहले जब कोई स्पेनिश खिलाड़ी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचता था, तो यह बड़ी खबर होती थी लेकिन आज ऐसा नहीं है क्योंकि हमने कई बार यह सफलता हासिल की है।"

उन्होंने यह माना कि फिलहाल, स्पेन के पास जाउमे मुनार ही एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो युवा हैं और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 खिलाड़ियों में शामिल हैं। 

नडाल ने कहा, "अगर मैं गलत नहीं हू तो जाउमे हैं और बस वहीं है क्योंकि आने वाली पीढ़ी में पाब्लो पर सबक नजरें होंगी। हालांकि, उनके बाद और कोई नजर नहीं आता।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल