1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2021 : क्रेजचिकोवा और राम ने तीन साल में दूसरा आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता

Australian Open 2021 : क्रेजचिकोवा और राम ने तीन साल में दूसरा आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 20, 2021 10:59 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 10:59 pm IST

बारबोरा क्रेजचिकोवा और राजीव राम की जोड़ी ने शनिवार को आस्ट्रेलियाई ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया।

Australian Open 2021: Barbora Krejcikova, Rajeev Ram win second mixed doubles title in 3 years- India TV Hindi
Australian Open 2021: Barbora Krejcikova, Rajeev Ram win second mixed doubles title in 3 years Image Source : AP

मेलबर्न। बारबोरा क्रेजचिकोवा और राजीव राम की जोड़ी ने शनिवार को आस्ट्रेलियाई ओपन का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। इस मिश्रित युगल जोड़ी ने 2019 में भी यहां ट्राफी हासिल की थी। क्रेजचिकोवा की यह लगातार तीसरी ट्राफी है। 

उन्होंने और राम ने मिश्रित युगल फाइनल में मैट इबडन ओर सैम स्टोसुर की आस्ट्रेलिया की वाइल्ड कार्डधारी जोड़ी को 6-1 6-4 से शिकस्त दी।

क्रेजचिकोवा ने पहला आस्ट्रेलियाई ओपन खिताब राम के साथ दो साल पहले जीता था।

उसके बाद उन्होंने क्रोएशिया के निकोला मेकटिच के साथ पिछले साल यह ट्राफी हासिल की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल