1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2021: ब्राडी, पेगुला और मेदवेदेव पहुंचे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में

Australian Open 2021: ब्राडी, पेगुला और मेदवेदेव पहुंचे ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 15, 2021 11:39 am IST,  Updated : Feb 15, 2021 11:39 am IST

जेसिका पेगुला और जेनिफर ब्राडी ने सोमवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि पुरुष वर्ग में भी दानिल मेदवेदेव अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे। 

Medvedev- India TV Hindi
Medvedev Image Source : GETTY

मेलबर्न| जेसिका पेगुला और जेनिफर ब्राडी ने सोमवार को यहां आस्ट्रेलियाई ओपन के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जबकि पुरुष वर्ग में भी दानिल मेदवेदेव अंतिम आठ में प्रवेश करने में सफल रहे। अमेरिका की 26 वर्षीय पेगुला ने उक्रेन की पांचवीं वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। 

यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने शीर्ष दस में शामिल किसी खिलाड़ी को पराजित किया। पेगुला का सामना अब हमवतन ब्राडी से होगा। पेनसेलवेनिया की रहने वाली 25 वर्षीय ब्राडी ने क्रोएशिया की डोना वेकिच को 6-1, 7-5 से शिकस्त दी। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Eng : पहली पारी में कुलदीप को नहीं मिला विकेट तो सोशल मीडिया पर इस तरह हो रहे हैं ट्रोल

पुरुष वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त मेदवेदेव ने पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। उन्होंने अमेरिका के 192वी रैंकिंग के मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-4, 6-2, 6-3 से हराया। 

यह भी पढ़ें-  Ind vs Eng : पहली पारी में कुलदीप को नहीं मिला विकेट तो सोशल मीडिया पर इस तरह हो रहे हैं ट्रोल

यूएस ओपन 2019 के उप विजेता मेदवेदेव का अगला मुकाबला आंद्रे रूबलेव और कैस्पर रूड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल