1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Australian Open 2021 : टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंची स्वितोलिना

Australian Open 2021 : टूर्नामेंट के चौथे दौर में पहुंची स्वितोलिना

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 13, 2021 12:24 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 12:24 pm IST

कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे। 

Elina Svitolina- India TV Hindi
Elina Svitolina Image Source : GETTY

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन खिलाड़ियों के बेहतरीन खेल को सराहने के लिये कोई दर्शक कोर्ट पर नहीं था जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 6-0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। 

एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद विक्टोरिया प्रांत में पांच दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे पहले पांच दिन रोज 30000 दर्शक कोर्ट पर आ रहे थे। 

ये भी पढ़े -  Video : कैसे इन स्विंग गेंद में शून्य पर आउट होकर गिल बने इस गेंदबाज का एशिया में पहला शिकार

स्वितोलिना 2019 में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची थी। शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और चौथी रैंकिंग वाले डेनिल मेदवेदेव के मैच भी आज होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल