1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में राओनिक से भिड़ेंगे नडाल

आस्ट्रेलियन ओपन: क्वार्टर फाइनल में राओनिक से भिड़ेंगे नडाल

 Written By: IANS
 Published : Jan 24, 2017 11:34 am IST,  Updated : Jan 24, 2017 11:34 am IST

मेलबर्न: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सोमवार को फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 6-3, 6-3,

Rafael Nadal - India TV Hindi
Rafael Nadal

मेलबर्न: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सोमवार को फ्रांस के गेल मोनफिल्स को 6-3, 6-3, 4-6, 6-4 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, नडाल ने मैच के बाद कहा, "गेल खास खिलाड़ी हैं। वह अविश्वसनीय शॉट खेलने में सक्षम हैं। वह इस टूर्नामेंट के सबसे शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें रैंकिंग में शीर्ष पर देख कर अच्छा लगता है।"

टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर नडाल के हवाले से लिखा गया है, "लंबे अंतराल के बाद ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बेहद खुश हूं। मेरे लिए यह विशेष है, खासकर आस्ट्रेलिया में जहां मुझे घर जैसा महसूस होता है।"

क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना कनाडा के मिलॉस राओनिक से होगा जिन्होंने सोमवार को ही स्पेन के रोबटरे बाउतिस्ता को दो घंटे 52 मिनट में 7-6(8-6), 3-6, 6-4, 6-1 से मात दी।

नडाल ने कहा, "राओनिक के खिलाफ मुझे बहुत अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं है।"

नडाल ने कहा, "उन्होंने मुझे कुछ सप्ताह पहले ब्रिस्बेन में हराया था। वह मुश्किल मैच था। वह उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं जिनकी सर्विस शानदार है। मुझे अपनी सर्विस पर ध्यान देने की जरूरत है और मौकों का इंतजार करना होगा।"

नडाल ने राओनिक के खिलाफ आठ मुकाबले खेले हैं जिसमें से छह में जीत हासिल की है।

पिछले सत्र में पहले ही दौर से बाहर होने वाले नडाल इस साल इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल