1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हरा क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

ऑस्ट्रेलियन ओपन: निशिकोरी को हरा क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2017 07:41 pm IST,  Updated : Jan 22, 2017 07:41 pm IST

दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Roger Federer and Kei Nishikori | Getty Images- India TV Hindi
Roger Federer and Kei Nishikori | Getty Images

मेलबर्न: दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके और सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में शुमार किए जाने वाले स्विट्जरलैंड के फेडरर ने जापान के स्टार खिलाड़ी की निशिकोरी को मात दी। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त निशिकोरी से फेडरर को पांच सेटों तक चले इस मैच को जीतने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में फेडरर ने निशिकोरी को 6-7(4-7), 6-4, 6-1, 4-6, 6-3 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। चार बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत चुके फेडरर 2011 के बाद से यहां सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सके हैं और इस समय वर्ल्ड रैंकिंग में 17वें नंबर पर हैं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में फेडरर का सामना अब दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर उलटफेर करने वाले जर्मन खिलाड़ी मिशा ज्वेरेव से होगा। 50वीं विश्व वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने ब्रिटेन के मरे को 7-5, 5-7, 6-2, 6-4 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल