1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: पहली बाधा भी नहीं पार कर सकी रोहन बोपन्ना और झाओयुयान झांग की जोड़ी

ऑस्ट्रेलियन ओपन: पहली बाधा भी नहीं पार कर सकी रोहन बोपन्ना और झाओयुयान झांग की जोड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 19, 2019 06:31 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 06:31 pm IST

इन दोनों को जर्मनी की एना लेना ग्रोनेफील्ड और कोलंबिया के रोबिन फराह की जोड़ी ने दी मात। 

रोहन बोपन्ना- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना

मेलबर्न: भारत के पुरुष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी चीनी महिला जोड़ीदार झाओयुयान यांग साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गए हैं। इन दोनों को जर्मनी की एना लेना ग्रोनेफील्ड और कोलंबिया के रोबिन फराह की जोड़ी ने दी मात। 

बोपन्ना और यांग की जोड़ी को ग्रोनेफील्ड और फराह की जोड़ी ने सीधे सेटों में 3-6, 6-3, 10-6 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में विजेता जोड़ी का सामना भारत के लिऐंडर पेस और ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर की जोड़ी से होगा। 

पेस-स्टोसुर ने पहले दौर के मैच में नीदरलैंड्स के वेस्ले कोलहोफ और चेक गणराज्य की कवेटा पेश्के की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 7-5 से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल