1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचे मेदवेदेव, रुबलेव और सितसिपास

ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंचे मेदवेदेव, रुबलेव और सितसिपास

 Edited By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 02:32 pm IST

मेदवेदेव ने कराजिनोविच के खिलाफ पहले दो सेट आसानी से जीते लेकिन अगले दो सेटों में कराजिनोविच ने मेदवेदेव को पछाड़ा।

Australian open 2021,australian open,aus open,ausopne,grand slam,australian open tennis,tennis news,- India TV Hindi
Daniil Medvedev Image Source : GETTY

रुस के डेनिल मेदवेदेव, आंद्रे रुबलेव और ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास तीसरे दौर में अपने-अपने मुकाबले जीत शनिवार को साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में पहुंच गए। टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट एयूएसओपन डॉट कॉम के अनुसार, विश्व रैंकिग के चौथे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने तीन घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में सर्बिया के फिलिप कराजिनोविच को 6-3, 6-3, 4-6, 3-6, 6-0 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई।

मेदवेदेव ने कराजिनोविच के खिलाफ पहले दो सेट आसानी से जीते लेकिन अगले दो सेटों में कराजिनोविच ने मेदवेदेव को पछाड़ा। हालांकि मेदवेदेव ने पांचवां सेट अपने नाम कर मुकाबला जीत लिया। मेदवेदेव का चौथे दौर में अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें- टेस्ट करियर में विराट कोहली के साथ पहली बार हुआ ऐसा, बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड !

 

तीसरे दौर के ही एक अन्य मुकाबले में रुस के रुबलेव ने स्पेन के फेलिसिआनो को एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले में लगातार सेटों में 7-5, 6-2, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। रुबलेव का चौथे दौर में नोर्वे के कैसपर रूड से मुकाबला होगा।

विश्व रैंकिंग में छठे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास ने एक घंटे 34 मिनट तक चले मुकाबले में स्वीडन के माइकेल यमेर को लगातार सेटों में 6-4, 6-1, 6-1 से पराजित कर चौथे दौर में स्थान पक्का किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल