1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन 2019: सेरेना, कीज ने जीते पहले दौर के मुकाबले

आस्ट्रेलियन ओपन 2019: सेरेना, कीज ने जीते पहले दौर के मुकाबले

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2019 10:36 am IST,  Updated : Jan 15, 2019 10:36 am IST

सेरेना ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में जर्मनी की टाटजाना मारिया को मात दे दूसरे दौर में प्रवेश किया तो वहीं कीज ने आस्ट्रेलिया की डेसटानी अरावा को परास्त कर पहले दौर की बाधा पार की।

आस्ट्रेलियन ओपन 2019: सेरेना, कीज ने जीते पहले दौर के मुकाबले- India TV Hindi
आस्ट्रेलियन ओपन 2019: सेरेना, कीज ने जीते पहले दौर के मुकाबले Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। अमेरिका की सेरेना विलियम्स और मेडिसन कीज ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। 

सेरेना ने मंगलवार को महिला एकल वर्ग के मुकाबले में जर्मनी की टाटजाना मारिया को मात दे दूसरे दौर में प्रवेश किया तो वहीं कीज ने आस्ट्रेलिया की डेसटानी अरावा को परास्त कर पहले दौर की बाधा पार की।

सेरेना ने रॉड लेवर एरेना में खेले गए मुकाबले में मारिया को 6-0, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में उनका सामना कनाडा इयुजीनी बुचार्ड से होगा। बुचार्ड ने पहले दौर के मैच में चीन की शुई पेंग को 6-2, 6-1 से परास्त किया। 

वहीं कीज ने अरावा के खिलाफ 6-2, 6-2 से जीत हासिल की। दूसरे दौर में वह अनास्तासिया पोटापोवा के खिलाफ कोर्ट पर उतरेंगी। पोटापोवा ने पहले दौर के मैच में फ्रांस की पाउलिने पारमिनटेर को 6-4, 6-7(7-5) से मात दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल