1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन : सिमोना हालेप, प्लिस्कोवा और मुगुरुजा दूसरे दौर में

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सिमोना हालेप, प्लिस्कोवा और मुगुरुजा दूसरे दौर में

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 08:46 am IST,  Updated : Jan 22, 2020 08:46 am IST

विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के दूसरे में पहुंच गई हैं।

Simona Halep- India TV Hindi
Simona Halep Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप, वर्ल्ड नंबर-2 कैरोलिना प्लिस्कोवा और दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गरबाइन मुगुरुजा पहले दौर के मुकाबले जीतकर यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल के दूसरे में पहुंच गई हैं। चौथी सीड रोमानिया की हालेप ने अमेरिका की जेनिफर ब्राडी को 69 मिनट में 7-6, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

दूसरी सीड और इस महीने ब्रिस्बेन इंटरनेशनल का खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा ने फ्रांस की क्रिस्टिना म्लादेनोविक को एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 7-5 से मात दी।

दूसरे दौर में प्लिस्कोवा का सामना वर्ल्ड नंबर-27 लुरा सिगमंड से होगा। स्पेन की मुगुरुजा ने अमेरिका की शेल्बी रोजर्स को 0-6, 6-1, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल