1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: सिंधु, श्रीकांत आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

बैडमिंटन: सिंधु, श्रीकांत आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2017 02:51 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 02:51 pm IST

भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और श्रीकांत ने विजयी क्रम जारी रखते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Sindhu, Srikanth- India TV Hindi
Sindhu, Srikanth

सिडनी: भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और श्रीकांत ने विजयी क्रम जारी रखते हुए आस्ट्रेलिया ओपन सुपरसीरीज के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में चीन की बैडमिटन खिलाड़ी चेन शियाओशिन को मात दी जबकि श्रीकांत ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में गुरुवार को शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सोन वान हो को 15-21, 21-13, 21-13 से मात दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्रीकांत ने दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी वान को इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में मात दी थी।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु ने 46 मिनट तक चले मैच में शियाओशिन को सीधे गेमों में 21-13, 21-18 से हराया। 

श्रीकांत ने अलावा बी.साई. प्रणीत ने भी क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले प्रणीत ने चीन के खिलाड़ी हुआंग युशियांग को 21-15, 18-21, 21-13 से मात दी। 

महिला युगल वर्ग में भारत को निराशा हाथ लगी। अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी को जापान की शीहो तानाका और कोहारु योनेमोटो की जोड़ी से 21-18, 18-21, 13-21 से हार का सामना कर बाहर होना पड़ा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल