1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL-7 : नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फिर टॉप पर पहुंचा एटीके मोहन बागान

ISL-7 : नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फिर टॉप पर पहुंचा एटीके मोहन बागान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2021 11:45 pm IST,  Updated : Jan 03, 2021 11:45 pm IST

एटीके मोहन बागान ने रविवार को नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराकर आईएसएल के सातवें सत्र की अंक तालिका में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया।

ISL-7 : नार्थईस्ट...- India TV Hindi
ISL-7 : नार्थईस्ट यूनाइटेड को हराकर फिर टॉप पर पहुंचा एटीके मोहन बागान Image Source : TWITTER/ATK MOHUN BAGAN

मडगांव। एटीके मोहन बागान ने रविवार को यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में नार्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 2-0 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र की अंक तालिका में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया। एक दिन पहले ही मुम्बई सिटी एफसी ने उसे इस स्थान से हटाया था लेकिन मौजूदा चैम्पियन नौ मैचों में 20 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया।

Ind vs Aus : सिडनी टेस्ट में अगर एक छक्का जड़ते हैं रोहित शर्मा तो बना देंगे ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

मौजूदा सत्र में दूसरी हार का सामना कर रहे नार्थईस्ट यूनाइटेड के नाम नौ मैचों से 11 अंक हैं और वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। फिजी के स्ट्राइकर रॉय कृष्णा ने मैच के 51वें मिनट में हेडर से गोल कर एटीके मोहन बागान का खाता खोला। इसके छह मिनट में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के कप्तान बेंजामिन लाम्बोट ने आत्मघाती गोल कर उनकी बढ़त को 2-0 कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल