1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीएआई ने किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को खेल रत्न के लिए नामित किया

बीएआई ने किदांबी श्रीकांत और बी साई प्रणीत को खेल रत्न के लिए नामित किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2021 01:57 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 01:57 pm IST

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है।   

BAI nominates Kidambi Srikanth and B Sai Praneeth for Khel Ratna- India TV Hindi
BAI nominates Kidambi Srikanth and B Sai Praneeth for Khel Ratna Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले बी साई प्रणीत और किदांबी श्रीकांत को भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामित किया है। 

बीएआई ने तीन खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए भी नामित किया है। विश्व चैंपियनशिप 2019 में कांस्य पदक जीतने वाले प्रणीत टोक्यो खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय हैं। 

श्रीकांत पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन 2017 में उन्होंने चार खिताब जीते थे। बीएआई ने एचएस प्रणय, प्रणव जैरी चोपड़ा और समीर वर्मा को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया है। 

संघ ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए एस मुरलीधरन और पीयू भास्कर बाबू के नाम भेजे हैं। 

मुरलीधरन को पहले ही जीवनपर्यंत उपलब्धियों के वर्ग में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है। लीरॉय डिसा और पीवीवी लक्ष्मी के नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिए भेजे गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल